सीतामढ़ी, जनवरी 7 -- बैरगनिया। नेपाल के रौतहट जिले में आवारा कुत्ता ने बाल-बालिका सहित करीब 50 लोगों को काटकर जख्मी कर दिया है। प्रादेशिक अस्पताल गौर में 27 जख्मी को रेविज का इंजेक्शन देकर घर भेज दिया गया है। जबकि बुरी तरह जख्मी पांच लोगों को वीरगंज रेफर कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, जिले के गढ़ीमाई नगरपालिका के वार्ड एक, चार, छह और आठ में बुधवार को आवारा कुत्ता ने अचानक से बालक-बालिका, महिला, वृद्ध और पुरुष को अपने आक्रमण का शिकार बनाकर जख्मी कर दिया है। अस्पताल के सूचना अधिकारी कपिलदेव झा ने बताया कि अस्पताल में कुल 32 लोग इलाज को पहुंचे, इनमें 27 जख्मी को रेविज की वैक्सिन देकर उन्हें समय-समय पर आकर वैक्सिन लेने की सलाह देकर घर वापस भेज दिया गया है। जबकि कुत्ता के आक्रमण से बुरी तरह पांच जख्मी लोग को वीरगंज अस्पताल रेफर किया गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.