नेपाल में पटना से जा रही नशीली दवा की सुई
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 28 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। नेपाल में पटना से नशीली दवा की सुई की सप्लाई का खुलासा हुआ है। नशीले इंजेक्शन की सप्लाई में पटना के दो तस्करों की पुलिस को तलाश है। बिहार में 10-20 रुपये में मिलने वाली नशीली दवा का वायल नेपाल में 500 रुपये में बिक रहा है। नेपाल में कई देशों से नशा करने वाले पहुंचते हैं जो नशीली दवा की मुंहमांगी कीमत देते हैं। जून में मुजफ्फरपुर पुलिस ने तीन बोरी सुई का जखीरा जब्त किया था। पूर्वी चंपारण के चार कैरियर गिरफ्तार किए गए थे। पूछताछ में पटना के सप्लायर का नाम सामने आया था।
नेपाल में नशीली दवाओं की ऊंची कीमत बताया गया कि बाईपास फोरलेन पर मधुबनी के निकट औषधि निरीक्षक मो. परवेज अख्तर और सदर थाने की पुलिस ने बीते 11 जून को पटना से रक्सौल लेकर जा रही नशे में इस्तेमाल होने वाले तीन तरह के इंजेक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.