अररिया, मार्च 7 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। नेपाल में संसदीय चुनावों की मतगणना के साथ देश की राजनीति में बड़े बदलाव के संकेत दिखाई देने लगे हैं। जोगबनी सीमा से सटे मोरंग जिले सहित पूरे नेपाल अधिराज्य में 275 संसदीय सीटों के लिए जारी मतगणना में बहुमत के लिए जरूरी 138 सीटों की दौड़ में नई राजनीतिक शक्ति के रूप में उभरी राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी यानि आरएसपी तेजी से आगे बढ़ती दिख रही है। नेपाल की राजनीति के जानकारों का मानना है कि ताजा रुझान केवल सत्ता परिवर्तन का संकेत नहीं है, बल्कि यह नेपाल की राजनीति में नई पीढ़ी बनाम पुरानी राजनीति के संघर्ष का प्रतीक बनता जा रहा है। जोगबनी सीमा से सटे नेपाल के महत्वपूर्ण जिला मोरंग की 6 संसदीय सीटों में से पांच पर राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के प्रत्याशी बढ़त बनाए हुए हैं। मोरंग क्षेत्र संख्या-6 से नेपाली कां...