महाराजगंज, अप्रैल 23 -- सोनौली/भिटौली (महराजगंज), हिन्दुस्तान टीम। महराजगंज जिले के तीर्थयात्रियों से भरी एक गाड़ी नेपाल में दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। इस हादसे में एक महिला और उसकी तीन साल की बेटी की मौत हो गई, जबकि 18 लोग घायल बताए जा रहे हैं। जिले के भिटौली क्षेत्र के सेमरा राजा निवासी ये लोग नेपाल के स्वर्गद्वारी मंदिर में दर्शन-पूजन करने जा रहे थे। इस हादसे की सूचना पर जिले के अफसर सतर्क हो गए। एसडीएम नौतनवा नवीन प्रसाद एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंच गए हैं, वहीं सोनौली में दस एंबुलेंस लगा दी गई है। डीएम संतोष कुमार शर्मा ने समन्वय के लिए अपर जिलाधिकारी वित्त-राजस्व को सोनौली भेजा है। भिटौली के सेमरा राजा गांव के लोग नेपाल के प्यूठान जिले में स्थित स्वर्गद्वारी प्रभुनाथ मंदिर में दर्शन करने जा रहे थे। स्वर्गभूमि यातायात समिति की भारतीय ...