नेपाल में तबाही के बाद थमा पर्यटन का पहिया, लौटने लगे भारतीय सैलानी
महाराजगंज, अगस्त 31 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नेपाल में हाल ही में आई भीषण बाढ़ और फ्लैश फ्लड ने वहां के पर्यटन उद्योग को करारा झटका दिया है। आपदा की भयावह तस्वीरें सामने आने के बाद भारतीय पर्यटकों ने नेपाल यात्रा से दूरी बना ली है। नेपाल घूमने गए भारतीय पर्यटक काठमांडू, पोखरा, चितवन व नेपालगंज का सफर बीच में ही छोड़कर सोनौली सीमा के रास्ते लगातार भारत लौट रहे हैं। पर्यटकों का कहना है कि सड़कें जलमग्न होने व संपर्क मार्ग बाधित रहने से आगे की यात्रा असुरक्षित महसूस हो रही है। यह भी पढ़ें- बोले भारतीय सैलानी, लौटकर लगा जैसे नई जिंदगी मिल गईनेपाली पर्यटन कारोबार पर प्रभाव आपदा का सीधा असर नेपाल के पर्यटन कारोबार पर पड़ रहा है। वाराणसी समेत कई प्रमुख शहरों की ट्रैवेल एजेंसियों के अनुसार आगामी सितंबर-अक्टूबर के त्योहारों व छुट्टियों के लिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.