देहरादून, अगस्त 27 -- नेपाल में बुधवार को जल प्रलय से मची तबाही का असर उत्तराखंड पर भी साफ दिखने लगा है। उत्तराखंड के सीमावर्ती जिले चंपावत में सतर्कता बढ़ा दी गई है। एसडीआरएफ की टनकपुर चौकी को हाई अलर्ट पर रखा गया है। साथ ही लोगों के लिए भी एडवाइजरी जारी की गई है। लोगों को शारदा नदी के तटों से दूर रहने की अपील की गई है। यही नहीं सुरक्षा कारणों के चलते उत्तराखंड से नेपाल जाने वाले पर्यटकों ने अपनी यात्राएं और टूर पैकेज रद्द कराने शुरू कर दिए हैं। इससे ट्रेवल एजेंसियों के कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है।हाई अलर्ट पर टनकपुर चौकी अधिकारियों ने बताया कि नेपाल आपदा को देखते हुए एसडीआरएफ के सेनानायक (कमांडेंट) अर्पण यदुवंशी के निर्देश पर चंपावत जिले की टनकपुर चौकी को हाई अलर्ट पर रखा गया है। एसडीआरएफ की टनकपुर टीम शारदा नदी के संवेदनशील तटीय क्षेत्...