बहराइच, जनवरी 30 -- रुपईडीहा। पड़ोसी नेपाली जिला बर्दिया मे गुरुवार की शाम बार बर्दिया नगर पालिका के इंजीनियर मोहन देव मल्ल को नेपालगंज से गयी एंटीकरप्शन की टीम ने रंगे हाथ घुस लेते हुए पकड़ लिया। बर्दिया नगर पालिका वार्ड नं 7 स्थित जनता माध्यमिक विद्यालय रम्भापुर मे भवन निर्माण कार्य के लिए अंतिम भुगतान हेतु बिल पास करने के लिए उक्त धनराशि ले रहे थे। उन्हें गिरफ्तार कर बर्दिया पुलिस कार्यालय लाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...