सिद्धार्थ, मई 23 -- सिद्धार्थनगर। शहर के जगदीशपुर वार्ड निवासी 20 वर्षीय सौरभ रस्तोगी पुत्र दिनेश रस्तोगी नेपाल के पाल्पा में झरना के नीचे नहाने के दौरान बुधवार को डूब गया था। शव की तलाश की जा रही थी। शुक्रवार दोपहर में नेपाल के गोताखोरों ने शव को बरामद कर लिया है। शव का वहीं पोस्टमॉर्टम किया जा रहा है। शव मिलने के बाद परिवार में मातम छा गया है। यह भी पढ़ें- नहाते समय नदी में डूबे युवक का 24 घंटे बाद मिला शव

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...