महाराजगंज, मई 7 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नेपाल के भैरहवा स्थित यातायात विभाग की कथित मनमानी और अवैध जुर्माना वसूली के विरोध में गुरुवार को भारतीय ट्रक चालकों का गुस्सा फूट पड़ा। ट्रक चालकों ने सोनौली बाईपास पर घंटों प्रदर्शन किया। नौतनवा ट्रक ऑपरेटर कल्याण समिति के अध्यक्ष के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में ट्रक चालकों ने बेमियादी हड़ताल की चेतावनी दी। प्रदर्शन कर रहे ट्रक चालकों ने आरोप लगाया कि नेपाल यातायात विभाग भारत से नेपाल जाने वाले मालवाहकों के आरसी लोडिंग मानकों को स्वीकार नहीं कर रहा है। अंडरलोड ट्रकों को भी ओवरलोड बताकर प्रति ट्रक लगभग 10 हजार रुपये तक का जुर्माना वसूला जा रहा है। चालकों का कहना है कि जुर्माने की राशि ऑनलाइन जमा करने में भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। भारत के विभिन्न राज्यों से आने वाले ट्रक चालक तक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.