महाराजगंज, अगस्त 31 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नेपाल आपदा में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करने के लिएसोनौली के नो मेंस लैंड पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कैंडल मार्च भी निकालकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।कैंडल मार्च व श्रद्धांजलि सभा में स्थानीय व्यापारियों के साथ आम नागरिक, पुलिस प्रशासन एवं नेपाल की पुलिस व सशस्त्र बल के जवान मौजूद रहे। कार्यक्रम में शामिल लोगों का कहना था कि भारत और नेपाल का सदियों पुराना रोटी बेटी का रिश्ता है। इस भीषण प्राकृतिक आपदा में सैकड़ों मासूम लोगों की जान गई है एवं हजारों की संख्या में लोग अभी भी लापता है। यह भी पढ़ें- सोनौली सीमा से दो ट्रकों में राहत सामग्री लेकर स्वयंसेवकों का दल काठमांडू रवाना नेपाल की इस संकट की घड़ी में सभी भारतीय नेपाल के सा...