मोतिहारी, मार्च 5 -- रक्सौल,एक संवाददाता। प्रतिनिधि सभा सदस्य निर्वाचन के लिए गुरुवार को नेपाल भर में मतदान की प्रक्रिया संपन्न हो गयी। आशंका और चुनौतियों के बीच कुछ स्थानों पर हुई मामूली झड़पों को छोड़कर, चुनाव बड़े पैमाने पर व्यवस्थित रहा। नेपाल में 60प्रतिशत के करीब मतदान होने की सूचना हैै। निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित समय के अनुसार, मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ और शाम 5 बजे समाप्त हुआ। निर्वाचन आयुक्त डॉ. जानकी कुमारी तुलाधर के अनुसार, निर्धारित समय खत्म होने के बावजूद जो मतदाता शाम 5 बजे तक मतदान केंद्रों की कतार में खड़े थे, उन्हें वोट डालने की अनुमति दी गई। आयोग ने जानकारी दी है कि अभी तक किसी भी मतदान केंद्र पर चुनाव औपचारिक रूप से रद्द नहीं किया गया है। दोलखा, सर्लाही व रौतहट में कुछ समय के लिए विवाद की स्थिति बनी थी, जिसे सुल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.