अररिया, फरवरी 19 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। नेपाल में पांच मार्च को होने वाले चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से भारत और नेपाल के बीच उच्चस्तरीय सीमा समन्वय बैठक हुई। बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। गुरुवार को बिराटनगर में आयोजित बैठक में नेपाल और भारत के सीमावर्ती जिलों के शीर्ष प्रशासनिक अधिकारियों ने भाग लिया और चुनावी सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर सहमति जताई। इस बैठक में नेपाल के मोरंग, झापा और सुनसरी जिलों तथा भारत के किशनगंज, अररिया और सुपौल जिलों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। सीमा 72 घंटे पहले होगी पूरी तरह सील: बैठक में यह सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि नेपाल में 5 मार्च को होने वाले मतदान को ध्यान में रखते हुए मतदान से 72 घंटे पूर्व भारत-नेपाल सीमा को पूर्णत: सील कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.