महाराजगंज, फरवरी 16 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नेपाल में चल रही चुनावी प्रक्रिया और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए इस समय इंडो-नेपाल सीमा पर अलर्ट है। सोनौली कोतवाली क्षेत्र के खनुआ चौकी इलाके के बॉर्डर पर एसएसबी व पुलिस की संयुक्त टीम ने सघन जांच अभियान चलाया। आने-जाने वालों की जांच कर परिचय पत्र देखे गए, जबकि वाहनों की तलाशी लेकर एंट्री दी गई। डॉग स्क्वायड की भी मदद ली गई। सीमावर्ती क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सहायक कमांडेंट हरदीडाली के नेतृत्व में पुलिस एवं सशस्त्र सीमा बल की संयुक्त टीम द्वारा व्यापक सघन चेकिंग की गई। पैदल गश्त अभियान चलाया गया। यह विशेष अभियान तस्करी की रोकथाम, आगामी त्योहारों के दौरान संभावित भीड़ एवं सुरक्षा चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए चलाया गया। नेपाल में चल रही चुनाव प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.