काठमांडू, अगस्त 30 -- नेपाल में बाढ़ की तबाही के बाद बचाव कार्य जारी है। इस दौरान ऐसी चीजें सामने आ रही हैं कि दिल दहल उठे। ऐसा ही एक मामला शुक्रवार को सामने आया। राहत और बचाव के काम में जुटी टीम को मलबे के अंदर कुछ दबा हुआ नजर आया। पहले उन लोगों ने सोचा कि यह कोई बिल्ली का बच्चा है। लेकिन जब टीम ने उसे निकालने पहुंची तो पता चला कि यह तो एक पांच साल की बच्ची थी। राहत की बात यह रही कि वह बच्ची जिंदा थी। जानकारी के मुताबिक बच्ची का नाम मानसी है और वह रसुवा जिले में स्याब्रूबेसी के पास मिली। फिलहाल बच्ची को उसके माता-पिता से मिला दिया गया है और काठमांडू के अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। अभी बच्ची की हालत स्थिर है।जिंदा थी, लेकिन बेहाल इस मिशन के बारे में नेपाल के आर्म्ड पुलिस फोर्स में अधिकारी संजू खत्री ने विस्तार से दी। उन्होंने बताया कि...