नेपाल में चंडीगढ़ नंबर की कार से 16 लाख नेपाली मुद्रा बरामद, दो गिरफ्तार
बहराइच, जून 28 -- बहराइच,संवाददाता। नेपाल की सशस्त्र प्रहरी बल एपीएफ की 30 नंबर गण वागेश्वरी मुख्यालय ने रविवार सुबह साढ़े 11 बजे चौलिक्का चौक पर चंडीगढ़ नंबर की सफेद कार से 16 लाख नेपाली रुपये बरामद किए हैं। कार सवार दो नेपाली नागरिकों को हिरासत में ले लिया गया है। दोनों भारतीय सीमा पार कर नेपाल गए हुए थे। बरामद कार पर अंकित नंबर चंड़ीगढ़ के बताए जा रहे हैं। हालाकि नेपाली पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। एपीएफ एसपी भीम बहादुर चंद ने बताया कि इंस्पेक्टर पदम खड़का व जवान भरत चौधरी की टीम ने कार रोककर तलाशी ली। जांच में काली प्लास्टिक में लिपटे 16 लाख रुपये मिले। पकड़े गए आरोपियों की पहचान जिला रुकुम पश्चिम मुसिकोट नगर पालिका वार्ड 11 निवासी 45 वर्षीय धन बहादुर बिक और जिला दांग घोराही उप महानगर पालिका वार्ड 5 निवासी 32 वर्षीय कृष्ण थापा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.