नेपाल में घर से चोरी किए जेवरात के साथ चार गिरफ्तार
सीतामढ़ी, अक्टूबर 7 -- सोनबरसा। नेपाल के सर्लाही जिले के गोडैता नगरपालिका आठ स्थित एक घर से करीब 5 लाख 87 हजार 200 नेपाली रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण चोरी के मामले में पुलिस ने तीन नाबालिग समेत चार लोगों को पकड़ा है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी के आभूषण भी बरामद किए हैं।
चोरी की जानकारी सर्लाही पुलिस के अनुसार, 3 अक्टूबर को गोडैता टोल निवासी नरेश मिश्र के दो मंजिला पक्के मकान में चोरी हुई थी। घर की ऊपरी मंजिल की शीशे वाली खिड़की खुली मिली थी। चोर घर में प्रवेश कर दराज और सूटकेस में रखे सोने-चांदी के विभिन्न आभूषण लेकर फरार हो गए थे।
पुलिस की कार्रवाई घटना की सूचना के बाद गोडैता पुलिस चौकी की टीम ने चोरों की तलाश शुरू की। जांच के दौरान चोरी में संलिप्त गोडैता नगरपालिका क्षेत्र के तीन नाबालिगों और चोरी का सामान खरीदने वाले एक व्यक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.