औरैया, अगस्त 11 -- अजीतमल क्षेत्र के मुड़ैना रूपशाह गांव के 15 वर्षीय फुटबॉल खिलाड़ी आर्यन सिंह राजावत ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। नेपाल में आयोजित इंडो-नेपाल इंटरनेशनल चैंपियनशिप की अंडर-18 फुटबॉल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए आर्यन ने पहला स्थान हासिल कर गोल्ड मेडल जीता। अब उनका चयन थाईलैंड में होने वाली चैंपियनशिप के लिए हुआ है, जहां वह भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। मुड़ैना रूपशाह निवासी अजीत सिंह राजावत और अंजू सिंह के बेटे आर्यन कम उम्र से ही फुटबॉल में अपनी पहचान बनाने के लिए मेहनत कर रहे हैं। नेपाल में हुई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिला। अंडर-18 वर्ग में मैदान पर शानदार प्रदर्शन करते हुए उन्होंने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। नेपाल में मिली सफलता के बाद आर्यन के...