नई दिल्ली, नवम्बर 25 -- नेपाल के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लगभग पांच किलो गांजा रखने के आरोप में एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया। केरल का रहने वाला 29 वर्षीय अब्दुल नौशाद मंगलवार को थाईलैंड से कुआलालंपुर (मलेशिया) होते हुए काठमांडू पहुंचा था। नेपाल पुलिस के अनुसार, उसे हवाई अड्डे की सुरक्षा टीम ने थाईलैंड में बना 4.8 किलो गांजा ले जाने के आरोप में गिरफ्तार किया। एक अन्य घटना में, हवाई अड्डे पर ही सोने की तस्करी के आरोप में दो चीनी महिलाओं को भी गिरफ्तार किया गया। हवाई अड्डे की सुरक्षा टीम ने उनके पास से 2.25 किलो पिघला हुआ सोना बरामद किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...