मोतिहारी, मार्च 31 -- ​रक्सौल,एक संवाददाता । नेपाल की बालेंद्र शाह सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था को खोखला कर रहे और युवाओं को सट्टे की लत में धकेल रहे अवैध ऑनलाइन बेटिंग (सट्टेबाजी) के काले साम्राज्य पर अब तक का सबसे बड़ा प्रहार किया है। नेपाल दूरसंचार प्राधिकरण ने महज 24 घंटे के भीतर 261 सट्टेबाजी ऐप्स और वेबसाइटों को प्रतिबंधित कर दिया है। इस कार्रवाई से नेपाल के साथ-साथ भारतीय सीमावर्ती क्षेत्रों में सक्रिय सट्टेबाजी सिंडिकेट में हड़कंप मच गया है। नेपाल में सक्रिय सट्टेबाजी एप्स का नेटवर्क भारतीय सीमा और वहां के इकोसिस्टम से गहराई से जुड़ा हुआ है।​100 सूत्रीय एजेंडा : ​यह बड़ी कार्रवाई नेपाल मंत्रिपरिषद द्वारा स्वीकृत शासकीय सुधार संबंधी 100 सूत्रीय कार्यसूची के तहत की गई है। संचार मंत्री डॉ. विक्रम तिमिल्सिना की अध्यक्षता में हुई उच्च ...