मोतिहारी, मार्च 16 -- ​रक्सौल,एक संवाददाता। ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच छिड़े तनाव और मध्य-पूर्व के बिगड़ते हालातों का असर अब नेपाल में आम आदमी की रसोई और सफर पर सीधा पड़ता दिखाई दे रहा है। नेपाल ऑयल निगम ने रविवार देर रात एक बड़ा फैसला लेते हुए पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में भारी वृद्धि की घोषणा कर दी है, जिससे पूरे नेपाल में खलबली मच गई है। निगम द्वारा जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आए उछाल और आपूर्ति में आ रही चुनौतियों को देखते हुए यह मूल्य समायोजन अनिवार्य हो गया था। नई दरें रविवार रात 12 बजे से पूरे देश में प्रभावी हो गई हैं। ​नई कीमतों के अनुसार, पेट्रोल में 31 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 54 रुपये प्रति लीटर की रिकॉर्ड तोड़ बढ़ोतरी की गई है। वहीं, रसोई गैस यानी एलपीजी सिलें...