नई दिल्ली, सितम्बर 1 -- नेपाल-तिब्बत सीमा के पास आई भयानक बाढ़ ने भारी तबाही मचा दी है। राहत और बचाव टीमें हजारों लापता लोगों को खोजने के लिए लगातार अभियान चला रही हैं। अधिकारियों के मुताबिक, नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 939 पहुंच गया है, जबकि करीब 4 हजार लोग अब भी लापता हैं। अब तक 10,000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित बचाया जा चुका है। हालांकि, रुक-रुककर हो रही बारिश, उफनती नदियां और टूटी सड़कें रेस्क्यू ऑपरेशन में बड़ी बाधा बनी हुई हैं। तबाही का खौफनाक मंजर नुवाकोट जिले के बेत्रावती गांव में देखने को मिला। यहां बाढ़ के मलबे में दबे एक ही घर से 23 शव बरामद किए गए। यह भी पढ़ें- जिंदा हैं या मर गए, पता नहीं... नेपाल में 600 जान बचाने की जंगएक ही कमरे से मिले 21 शव तीन मंजिला इस मकान के एक कमरे से 21 शव मिले, जबकि दो शव बाहर से बरामद हुए।...