बगहा, अगस्त 7 -- नरकटियागंज।निज प्रतिनिधि नेपाल में जारी उपद्रव को लेकर भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्रों में पुलिस को विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया है।अनुमंडल पुलिस कार्यालय में गुरुवार को आयोजित अपराध गोष्ठी में एसडीपीओ जयप्रकाश सिंह ने सीमावर्ती थानों के थानाध्यक्षों को असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर पैनी नजर रखने और संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल वरीय अधिकारियों को देने का निर्देश दिया।एसडीपीओ श्री सिंह ने थानाध्यक्षों से कहा कि थानाध्यक्ष प्रॉपर चेकिंग,असुचना संग्रह, सीमा पर लगातार गश्ती, एसएसबी के साथ संयुक्त गश्ती व सीमा पार हो रहे गतिविधियों पर भी लगातार नजर बनाए रखे। नेपाल में उत्पन्न मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए सीमावर्ती इलाकों में पुलिस पूरी एहतियात बरते। सीमा से सटे गांवों, बाजारों और प्रमुख आवागमन वाले स्थानों ...