रांची, अगस्त 28 -- रांची, संवाददाता। नेपाल में बुधवार को आई बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। इस आपदा में रांची के कोकर हैदरअली रोड निवासी राम प्रसाद घोष (41) भी लापता हैं। वह नेपाल में त्रिशूली अपर प्रोजेक्ट-1 में कार्यरत थे। घटना का पता चलने के बाद से पूरा परिवार चिंतित है। लगातार संपर्क करने के प्रयास के बावजूद 24 घंटे से अधिक समय बीतने के बाद भी उनका कुछ पता नहीं चला रहा। राम प्रसाद की भाभी दित्या घोष ने गुरुवार को बताया कि बुधवार दोपहर तीन बजे घर पहुंचने पर ससुर रंजीत घोष ने आपदा की जानकारी दी। तुंरत बाद राम प्रसाद को फोन किया, लेकिन संपर्क नहीं हुआ। मंगलवार रात 8 बजे राम प्रसाद से फोन पर अंतिम बार बातचीत हुई थी। बुधवार सुबह व्हाट्सऐप पर चैट हुआ। इसके बाद कोई खबर नहीं है। यह भी पढ़ें- नेपाल के सैलाब में रांची के राम प्रसाद लापतापरिवार की च...