देहरादून, अगस्त 29 -- देहरादून। प्रमुख संवाददाता भाजपा गोरखा प्रकोष्ठ उत्तराखंड ने नेपाल में आई प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर दिवंगतों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की गई। यह भी पढ़ें- Dehradun News: नेपाल की आपदा पर गोरखा महिला हरितालिका तीजश्रद्धांजलि सभा नेपाल में आई प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि देने और प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए भाजपा गोरखा प्रकोष्ठ उत्तराखंड ने घंटाघर पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की। कार्यक्रम के दौरान प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आपदा प्रभावितों की मदद के लिए सहयोग राशि भी जुटाई। गोरखा कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष एवं भाजपा गोरखा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक अभिषेक...