नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ ने मचाई तबाही; 7 लोगों की मौत, 41 से अधिक लापता
नई दिल्ली, अगस्त 26 -- नेपाल के रसुवा जिले में अचानक आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। इसकी वजह से अब तक 7 लोगों की मौत की खबर है। वहीं, 41 से अधिक सुरक्षाकर्मी लापता बताए जा रहे हैं। तिब्बत से नेपाल में प्रवेश करने वाली भोटे कोशी नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से तटीय इलाकों के बाजार और कई जलविद्युत परियोजनाएं जलमग्न और क्षतिग्रस्त हो गई हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने त्रिशूली नदी के निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर जाने की चेतावनी जारी की है। काठमांडू पोस्ट ने रसुवा के प्रमुख जिला अधिकारी नरेंद्र परियार के हवाले से कहा है कि बाढ़ का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है। उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय और आसपास के इलाकों में बिल्कुल बारिश नहीं हुई है और मौसम साफ है। आशंका जताई जा रही है कि ऊपर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.