महाराजगंज, अप्रैल 10 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। इंडो-नेपाल सीमा पर सक्रिय ड्रग तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। एसपी शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में पुरंदरपुर पुलिस व एसओजी ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए रानीपुर चौराहे से दो ड्रग कैरियरों को दबोचकर नशीली दवाओं की बड़ी खेप पकड़ी है। 5700 एंपुल इंजेक्शन की कीमत दस लाख से अधिक बताई जा रही है, जिसे नेपाल तस्करी कर भेजा जा रहा था। इस समय सीमाई क्षेत्र में ड्रग तस्करी को लेकर पुलिस विशेष अभियान चला रही है। एडीजी जोन अशोक मुथा जैन व डीआईजी एस. चनप्पा के निर्देश पर एसपी शक्ति मोहन अवस्थी इस अभियान की लगातार मानिटरिंग कर रहे हैं। इसी बीच शुक्रवार की सुबह पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि गोरखपुर से सोनौली की ओर एक कार में सवार दो लोग नशे के लिए दुरूपयोग किए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.