महाराजगंज, अप्रैल 11 -- महराजगंज, वरिष्ठ संवाददाता। इंडो-नेपाल सीमा पर सक्रिय ड्रग तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। एसपी शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में पुरंदरपुर पुलिस और एसओजी ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए रानीपुर चौराहे से दो ड्रग कैरियरों को दबोचकर नशीली दवाओं की बड़ी खेप पकड़ी है। बरामद 5700 एंपुल इंजेक्शन की कीमत दस लाख से अधिक बताई जा रही है, जिसे तस्करी कर नेपाल भेजा जा रहा था। सीमाई क्षेत्र में ड्रग तस्करी को लेकर पुलिस विशेष अभियान चला रही है। एडीजी जोन अशोक मुथा जैन व डीआईजी एस. चनप्पा के निर्देश पर एसपी शक्ति मोहन अवस्थी इसकी मानिटरिंग कर रहे हैं। इसी बीच शुक्रवार की सुबह पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि गोरखपुर से सोनौली की ओर एक कार में सवार दो लोग नशे के लिए दुरुपयोग किए जाने वाले इंज...