मोतिहारी, फरवरी 1 -- घोड़ासहन, निज प्रतिनिधि। झरोखर थाना क्षेत्र के अमवा ग्राम में एसएसबी जमुनिया व झरोखर पुलिस की संयुक्त छापेमारी में शनिवार की शाम बड़ी मात्रा में नशीली दवा लाद कर नेपाल की ओर जा रहे ई-रिक्शा को जब्त किया गया है। ई-रिक्शा पर पांच कार्टून में ट्रामोल-50 के 495 पैकेट लादे गये थे। दवा के एक पैकेट में 300 कैपसूल यानी कुल 148500 कैपसूल थे। प्रति पैकेट 1646 रुपये की दर से दवाओं का कुल मूल्य 814770 रुपये बताया गया है। मौके से दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गये युवकों की पहचान मोतिहारी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बसतपुर ग्राम निवासी तापस कुमार व गुलशन कुमार के रूप में की गयी है। युवकों के द्वारा प्रस्तुत बिल के अनुसार दवाओं को घोड़ासहन के कुरनिया माता मंदिर, पेट्रोल पम्प के निकट राम मेडिकल हॉल तक पहुंचाना था। रोचक यह कि इस ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.