देहरादून, अक्टूबर 31 -- उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू के भारत से भागकर नेपाल पहुंचने की आशंका के बीच पुलिस अब उसके करीबियों की तलाश में जुट गई है। मंत्री ने पुलिस को दिए अपने बयान में गिरधारी के दो करीबियों सतेंद्र और कल्पना के नाम बताए हैं। एसआईटी मामले से जुड़ी जानकारी जुटाने के लिए अब इन दोनों लोगों की तलाश कर रही है। इनमें सतेंद्र के भी सीमा पार भागने की आशंका जताई जा रही है। राज्य की कैबिनेट मंत्री से जुड़े इस मामले में पुलिस अब तक मुख्य आरोपी गिरधारी लाल साहू तक नहीं पहुंच पाई है। उनके करीबियों का भी पता नहीं चल सका है। यह भी पढ़ें- '...जिंदा हूं, नहीं तो आप मुझे पुष्पांजलि दे रहे होते', भावुक हुईं रेखा आर्यामंत्री ने पति पर ये गंभीर आरोप लगाकर दर्ज कराई थी एफआईआर रेखा आर्या ने देहरादून की कैंट कोतवा...