नेपाल भागने की फिराक में देहरादून के गैंगस्टर का वांछित गिरफ्तार
महाराजगंज, अगस्त 29 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। गैंगस्टर मामले में वांछित आरोपी को नेपाल भागने की फिराक के दौरान सोनौली सीमा से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। देहरादून के ऋषिकेश थाना पुलिस की टीम ने सोनौली पुलिस की मदद से कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रवि गुप्ता निवासी वार्ड नंबर 27, गली नंबर 12, थाना ऋषिकेश-देहरादून के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार रवि गुप्ता गैंगस्टर मामले में वांछित चल रहा था और नेपाल भागने की तैयारी में सोनौली सीमा पर पहुंचा था। इसकी सूचना मिलने पर ऋषिकेश थाने के एसआई सुमित चौधरी टीम के साथ सोनौली पहुंचे। स्थानीय पुलिस के सहयोग से घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। सोनौली थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद ऋषिकेश पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है। वहां की पुलिस उसे आगे की आवश्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.