मधुबनी, अगस्त 27 -- हरलाखी। नेपाल से लौटने पर पूर्व की भांति अगर आप अपने वाहनों का ऑनलाइन एग्जिट नहीं कराते हैं और बॉर्डर क्रॉस कर सीधे अपने भारत पहुंचकर बेफिक्र हो जाते हैं तो सावधान हो जाइये। अब भारतीय पर्यटकों को भंसार कार्यालय पर जाकर बताना होगा कि नेपाल से वापस आ गए हैं। नेपाल सरकार की ओर से निजी भारतीय वाहनों के लिए लागू नई एंट्री-एग्जिट (भंसार) प्रक्रिया का पालन नहीं करने पर अब भारतीय पर्यटकों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। लौटते समय वाहन का विधिवत एग्जिट दर्ज नहीं कराने वाले वाहन स्वामियों पर जुर्माना लगाया जा रहा है। हालांकि जो लोग नेपाल के नजदीकी बाजार, शहर आदि जगह जाने के लिए छोटी भंसार (छोट पुर्जी) का प्रयोग करते हैं, उनके लिए यह नियम नहीं है।

नए नियमों की जानकारी जटही-पिपरौन सीमा से नेपाल जाने वाले कई पर्यटकों का कहन...