नेपाल बॉर्डर से एक साल में पकड़े 10 देशों के 20 घुसपैठिए
गोरखपुर, जुलाई 22 -- गोरखपुर,विवेक पाण्डेय। भारत-नेपाल सीमा से उत्तर प्रदेश में घुसपैठ पर सुरक्षा एजेंसियों ने शिकंजा कस दिया है। वर्ष 2025-26 के दौरान नेपाल सीमा से सटे प्रदेश के पांच जिलों में 10 देशों के 20 नागरिकों को अवैध तरीके से भारत में प्रवेश करने या बिना वैध दस्तावेज के रहने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। इनमें सबसे अधिक पांच नागरिक चीन और चार बांग्लादेश के हैं। सबसे ज्यादा कार्रवाई महाराजगंज जिले में हुई, जहां अकेले 10 विदेशी नागरिक पकड़े गए। आंकड़ों के मुताबिक, सिद्धार्थनगर और बहराइच से तीन-तीन, जबकि बलरामपुर और पीलीभीत से दो-दो विदेशी नागरिक गिरफ्तार किए गए। गिरफ्तार विदेशियों में उज्बेकिस्तान, थाईलैंड और नेपाल के दो-दो नागरिक शामिल हैं। वहीं, नीदरलैंड, श्रीलंका, कोरिया, ब्रिटेन और अमेरिका के एक-एक नागरिक भी अवैध रूप से भारत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.