महाराजगंज, अप्रैल 7 -- ठूठीबारी (महराजगंज)। हिन्दुस्तान संवाद इंडो-नेपाल बॉर्डर पर ठूठीबारी मुख्य गेट पर एसएसबी और कोतवाली पुलिस की संयुक्त चेकिंग के दौरान सोमवार की शाम एक कार में 400 बोतल कोडीनयुक्त सिरप बरामद किया। सुरक्षा कर्मियों ने इस दौरान एक युवक को गिरफ्तार भी किया है।एसएसबी और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम सोमवार की शाम ठूठीबार गेट पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। संयुक्त टीम ने एक कार को रोका और उसकी तलाशी लिया तो उसमें कोडीनयुक्त एस्कोरिल/कोरेक्स श्रेणी के 400 पीस सिरप बरामद हुआ। सुरक्षा कर्मियों में कार में मौजूद सोनौली निवासी रेहान को दबोच लिया। सुरक्षाकर्मियों ने आशंका जताई कि बरामद सिरप भारत-नेपाल सीमा के रास्ते अवैध रूप से नेपाल में खपाने की तैयारी थी। संयुक्त चेकिंग अभियान एसएसबी की सहायक कमांडेंट प्रिया यादव के निर्देशन मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.