नेपाल बॉर्डर पर अफरातफरी, लंबा ट्रैफिक जाम; भारतीय नागरिकों के लिए आफत बना यह नियम
हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, मई 9 -- पड़ोसी देश नेपाल की सरकार द्वारा भारतीय नागरिकों के खिलाफ की जा रही सख्ती से सीमा पर आफत बढ़ती जा रही है। नेपाल सरकार के आदेश पर स्थानीय प्रशासन ने भारत से नेपाल में प्रवेश करने वाले भारतीय नागरिकों के लिए पहचान पत्र अनिवार्य कर दिया गया है। इस नियम के लागू होने के बाद शनिवार को अररिया जिले के जोगबनी स्थित भारत-नेपाल सीमा पर दिन भर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पहचान पत्र जांच के कारण सीमा पर वाहनों एवं यात्रियों की लंबी कतार लग गई। इससे पहले कोरोना काल में पहचान पत्र दिखाना अनिवार्य किया गया था। यही नहीं, नेपाल से भारत में प्रवेश करने वालों को भी अपना परिचय पत्र दिखाना होगा। नेपाल में मोरंग के प्रमुख जिलाधिकारी युवराज कटेंल, मोरंग एसपी कवित कटुवाल के नेतृत्व में दिन भर इसकी मॉनिटरिंग होती रही। इधर शनिवार की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.