किशनगंज, मार्च 25 -- पौआखाली। एक संवाददाता जियापोखर थाना क्षेत्र में सोमवार की संध्या गश्ती के दौरान पुलिस को सफलता हाथ लगी। वाहन चेकिंग के क्रम में नेपाल बॉर्डर के समीप गिलाबाड़ी के पास एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान दाऊद मरांडी ( 50), निवासी हाड़ीपाड़ा, थाना जियापोखर, जिला किशनगंज के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से एक साइकिल सहित कुल 10.5 लीटर शराब बरामद की, जिसमें 4.5 लीटर नेपाली शराब एवं 6 लीटर देशी शराब शामिल है। थाना प्रभारी गौतम कुमार के अनुसार, संध्या गश्ती के दौरान संदिग्ध अवस्था में व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें शराब बरामद होने पर उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...