भागलपुर, सितम्बर 29 -- कार्यालय संवाददाता। भागलपुर। नेपाल और बिहार के कुछ लोग मिलकर पिछले तीन वर्षों के दौरान सड़क हादसों, बाढ़ और अन्य अज्ञात कारणों से दम तोड़ने वाले 120 लावारिस और अनाथ मृतकों की आत्मा के मोक्ष की कामना के साथ सामूहिक श्राद्ध-तर्पण करेंगे। इसमें 17 वैसे लोग भी शामिल हैं जो पिछले दिनों नेपाल की आई त्रासदी के शिकार हुए थे। इस टीम में नेपाल के विराटनगर, रानी, सुनसरी, बिहार के जोगबनी और नेपाल में अलग-अलग जिलों के रहने वाले बिहारी समाज के लोग शामिल हैं। इनमें से कुछ वैसे लोग भी हैं जिन्होंने नेपाल की बाढ़ त्रासदी में अपने परिजनों को खोया था। इनमें से 17 लोगों की मौत नेपाल में आयी बाढ़ त्रासदी में हुई। 10 लोगों की सूची सड़क दुर्घटना में मरे हुए की है। साथ ही अधिक से अधिक संख्या ऐसे नेपाली नागरिकों की है जिनकी मौत हो गयी, लेकि...