पीलीभीत, मार्च 30 -- पूरनपुर। चेकिंग के दौरान पुलिस ने नेपाल सीमा पर स्मैक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से स्मैक और नेपाली नकदी बरामद हुई है। आरोपी नेपाल से स्मैक खरीदकर उसे भारतीय क्षेत्र में बिक्री करता। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तस्कर को जेल भेज दिया। थाना हजारा पुलिस नेपाल बार्डर पर कंबोजनगर के पास चेकिंग अभियान चल रही थी। इस दौरान पड़ोसी देश नेपाल से एक संदिग्ध युवक बाइक से टांगिया जाने वाले रास्ते पर आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली। बाइक सवार युवक के पास 18.50 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने पकड़े गए युवक से पूछताछ की। उसने अपना नाम पप्पू सिंह पुत्र प्रेम सिंह निवासी टिल्ला नं. चार बताया। पूछताछ में आरोपी पप्पू ने बताया सुरक्षा एजेंसियों को बताया कि वह नेपाल से स्मैक लाकर भारत में बिक्री करता है। उसके पास 4100 ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.