नेपाल बाढ़ में 275 भारतीय लापता, 166 बचाए गए; चीन के क्षेत्र में कोई भारतीय नहीं: MEA
नई दिल्ली, सितम्बर 4 -- नेपाल में पिछले महीने आई प्रलयकारी बाढ़ के बाद अभी भी 275 भारतीय नागरिक लापता हैं जबकि 166 को बचाया गया है और चीन के क्षेत्र से 1907 भारतीय नागरिक नेपाल पहुंच चुके हैं और अब कोई भारतीय नागरिक वहां नहीं फंसा हुआ है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शुक्रवार को यहां साप्ताहिक मीडिया ब्रीफिंग में सवालों के जवाब में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा , "275 भारतीय नागरिक अभी भी लापता हैं । हम नेपाल सरकार, विदेश मंत्रालय और संबंधित एजेन्सियों तथा अपनी संबंधित राज्य सरकारों के साथ संपर्क बनाये हुए हैं। हमने बचाये हुए नागरिकों के नाम साझा किये हैं और इस बारे में हम नेपाल की सरकार के प्रयासों की सराहना करते हैं। अब तक 1907 भारतीय नागरिक चीन से नेपाल में आए हैं । अभी चीन में तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र में कोई भारतीय यात्री...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.