नेपाल बाढ़ में तेजी से राहत-बचाव कार्य करने पर हुए सम्मानित
प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 2 -- बनी तेरहमील। पट्टी क्षेत्र के जलालपुर उड़ैयाडीह निवासी एसएसबी की 22वीं वाहिनी में निरीक्षक (सामान्य) अरुण कुमार पांडेय को नेपाल में आई भीषण बाढ़ के दौरान राहत और बचाव कार्य में उल्लेखनीय भूमिका के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उनके नेतृत्व में एसएसबी की त्वरित प्रतिक्रिया टीम ने गंडक नदी क्षेत्र में अभियान चलाकर चार शवों को बरामद कराया। बाढ़ के दौरान सीमा क्षेत्र में लगातार निगरानी और राहत-बचाव कार्य संचालित करने पर अधिकारियों ने उनके कार्य की सराहना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.