नेपाल बाढ़ पीड़ितों की मदद को गायत्री परिवार ने शुरू किया राहत अभियान
हरिद्वार, अगस्त 27 -- हरिद्वार, संवाददाता। नेपाल में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए अखिल विश्व गायत्री परिवार ने राहत अभियान शुरू किया है। शांतिकुंज, हरिद्वार से प्रभावित क्षेत्रों के लिए राहत सामग्री भेजी जा रही है। गायत्री परिवार प्रमुख शैल जीजी और उपाध्यक्ष डॉ. चिन्मय पंड्या के मार्गदर्शन में करीब 50 नेपाली कार्यकर्ताओं और स्थानीय गायत्री परिजनों का सेवाभावी दल प्रभावित क्षेत्रों के लिए रवाना हो रहा है। दल की ओर से आपदा प्रभावित परिवारों तक तिरपाल, राशन, आवश्यक दवाइयां और दैनिक उपयोग की जरूरी सामग्री पहुंचाई जाएगी। गायत्री परिवार के अनुसार राहत अभियान का उद्देश्य संकट की घड़ी में प्रभावित परिवारों तक आवश्यक सामग्री पहुंचाने के साथ उनके प्रति अपनत्व और संवेदना व्यक्त करना है। यह भी पढ़ें- नेपाल में बाढ़ पीड़ितों की मदद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.