नेपाल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए एनपीएसएस बच्चों ने किया भ्रमण
हाथरस, सितम्बर 7 -- हाथरस। सोमवार को एनपीएसएस पब्लिक स्कूल के बच्चों ने मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी की एक प्रेरणादायक मिसाल पेश करते हुए नेपाल के बाढ़ पीड़ितों के लिए सहयोग राशि एकत्रित करने हेतु नगर भ्रमण किया। समाज के लोगों से सहयोग की अपील की।बच्चों ने लोगों से कहा कि प्राकृतिक आपदा किसी सीमा या देश की सीमाओं को नहीं देखती। आज नेपाल के परिवार कठिन परिस्थितियों से गुजर रहे है। ऐसे समय में उनके साथ खड़ा होना मानवता का धर्म है। बच्चों की इस पहल का उद्देश्य केवल धन एकत्र करना नहीं, बल्कि समाज में संवेदना, सहयोग और इंसानियत की भावना को जागृत करना भी रहा। बच्चों ने विशेष रूप से लोगों से आग्रह किया कि छोटी से छोटी राशि भी किसी जरूरतमंद परिवार के लिए बड़ी मददगार बन सकते हैं। प्रधानाचार्य दिनेश शर्मा स्नेही ने कहा कि आज हमारे बच्चे नेपाल के बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.