नेपाल बाढ़ त्रासदी में मारे गए लोगों के प्रति भिक्षुओं ने किया शांति पाठ
कुशीनगर, सितम्बर 13 -- कुशीनगर। अंतराष्ट्रीय बुद्ध स्थली कुशीनगर स्थित मुख्य महा परिनिर्वाण मंदिर में बौद्ध भिक्षुओं और भिक्षुणियों ने नेपाल में आई बाढ़ की त्रासदी में जान गंवाने वाले लोगों की आत्मा की शांति के लिए धम्म पाठ किया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। थाई भंते डॉ. कितीनफान की अगुआई में भिक्षु मुख्य मंदिर पहुंचे और बुद्ध की लेटी प्रतिमा पर धम्म पाठ के बीच चीवर चढ़ाया और प्रतिमा के समक्ष बैठकर घंटों शांति पाठ कर मृतकों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। तथागत से घायलों को शीघ्र स्वस्थय होने के लिए विनती की। भिक्षुओं ने कहा कि नेपाल में आई त्रासदी में बहुत नुकसान हुआ है और काफी जानमाल की क्षति हुई है। हम सभी प्रभावित परिवारों के साथ खड़े हैं। बुद्ध ने हमेशा करुणा और मैत्री की शिक्षा दी है। आज जरूरत है प्रभावितों के साथ जु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.