नेपाल बाढ़ त्रासदी में दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना सभा
विकासनगर, सितम्बर 2 -- खेड़ा मंदिर लक्ष्मणपुर में गोर्खाली सुधार सभा की ओर से बुधवार को नेपाल में आई बाढ़ में जान गंवाने वाले लोगों की आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की गई। साथ ही बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए संकल्प लिया गया। सेवानिवृत्त कैप्टन शिवप्रसाद प्रधान और श्याम सिंह थापा ने समुदाय के लोगों से नेपाल के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए यथासंभव सहयोग जुटाने की अपील की। शाखा अध्यक्ष जोगेन्द्र शाह ने विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधियों और युवा टीमों को राहत सामग्री और सहयोग राशि एकत्र करने की जिम्मेदारी सौंपी। डाकपत्थर में जमाल थापा के नेतृत्व में टीम, लक्ष्मणपुर-रसूलपुर में पूर्व पार्षद बिशन राना, कैप्टन प्रकाश गुरूंग और पार्षद गंगा गुरूंग, तेलपुर-महुआवाला खालसा में वीरेंद्र चंद ठाकुर, नवाबगढ़ तुलाराम बस्ती-यमुना खादर में रीना क्षेत्री वर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.