नई दिल्ली, अगस्त 27 -- नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर 359 हो गई है। हालात इतने खराब हैं कि करीब 1500 लोगों का कुछ पता नहीं चल पा रहा है और इनकी तलाश जारी है। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि लापता लोगों में 288 भारतीय पर्यटक भी शामिल हैं। इस दौरान 800 से अधिक लोगों को बचा लिया गया है। यह हाल के वर्षों में नेपाल में आई सबसे भीषण आपदाओं में से एक है। अचानक आई बाढ़ ने नेपाल के तीन जिलों में भारी तबाही मचाई थी। पुलिस के अनुसार, भोटेकोशी नदी में आई अचानक बाढ़ के बाद 332 शव बरामद किए जा चुके हैं। वहीं, तिब्बत में तीन लोगों की मौत हुई और लोगों के लापता होन का आंकड़ा 558 तक पहुंच गया। यह भी पढ़ें- नेपाल की जमकर मदद कर रहा भारत, 47 टन भेजी राहत सामग्री, दवाइयां और खाने का सामान शामिललापता लोगों की संख्या नेपाल पर्यटन बोर्ड ...