नेपाल बाढ़: नारायणी नदी में बहकर आई 4 लाशों को अपनों का इंतजार, DNA सैंपलिंग की तैयारी
संवाददाता, अगस्त 29 -- नेपाल की बाढ़ की तबाही के बाद नारायणी नदी में बहकर आई चार अज्ञात लाशों को अब भी अपनों का इंतजार है। चारों लाशों को महाराजगंज जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है। इसमें तीन महिलाओं और एक पुरुष की लाश है। प्रशासन शवों की पहचान के लिए निर्धारित समयावधि का इंतजार कर रहा है। नेपाल पुलिस को भी सूचना दे दी गई है। निर्धारित समयावधि में मरने वालों का कोई अपना नहीं आता तो फिर इन लाशों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। डीएनए भी सैंपलिंग की भी तैयारी है। एडीएम डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि चारों शवों का 72 घंटे पूरे होने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा। शवों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए पोस्टमार्टम के दौरान डीएनए सैंपल भी लिए जाएंगे, ताकि भविष्य में किसी भी दावे की स्थिति में पहचान की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा सके। प्रशासन के अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.