नेपाल-बांग्लादेश से भी खराब होगा देश का हाल : इरफान
रांची, नवम्बर 5 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि अगर समय रहते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सचेत नहीं हुए तो देश में बांग्लादेश और नेपाल से भी बदतर स्थिति पैदा हो सकती है। देश तबाही के कगार पर है। उन्होंने दिल्ली में युवाओं को लेकर यह बयान दिया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में उनकी छात्रों से मुलाकात हुई है। छात्र-छात्राओं के अनुसार दिल्ली में करीब 40 लाख युवा सड़कों पर हैं और वे राहुल गांधी के अगले कदम का इंतजार कर रहे हैं। मंत्री ने दावा किया कि युवा केवल एक आदेश का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन राहुल गांधी ने फिलहाल उन्हें रोक रखा है। यह भी पढ़ें- कांग्रेसी भी लोकतंत्र के लिए खतरा बन गए : प्रतुल 40 लाख युवा हैं तो केंद्र सरकार कितनी सेना बुलाएगी। इन्हें कैसे रोक लिया जाएगा। डॉ इरफान अंसारी ने कहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.