गोड्डा, जुलाई 8 -- ललमटिया प्रतिनिधि। इंटरनेशनल एमएमए फाइटर (मिक्स्ड मार्शल आर्ट)खेल का आयोजन इंडिया के कोलकाता के खेल मैदान में 27 जून 2026 को हुआ था जहां प्रतियोगिता में नेपाल वर्सेस इंडिया के साथ मिक्स्ड मार्शल आर्ट का मुकाबला हुआ जहां इंडिया के ओर से देवगन मारांडी व नेपाल की ओर से सुनील पान ने प्रतियोगिता मे भाग लिया जहां प्रतियोगिता में इंडिया के झारखंड राज्य गोड्डा जिला अंतर्गत ललमटिया थाना क्षेत्र के नीमाकला ग्राम निवासी देवगन मरांडी ने नेपाल के खिलाड़ी सुनील पान को पराजित कर जीत दर्ज कर अपने देश का नाम रोशन किया।

स्वागत समारोह इंटरनेशनल एमएमए फाइटर (मिक्स्ड मार्शल आर्ट) देवगन मरांडी ने अपने देश में प्रचम लहराने के बाद मंगलवार को अपने पैतृक गांव गोड्डा जिला अंतर्गत ललमटिया थाना क्षेत्र के नीमाकला ग्राम पहुंचे जहां ललमटिया के डकैता...