महाराजगंज, अगस्त 30 -- सोनौली (महराजगंज), हिन्दुस्तान संवाद। नेपाल में आए फ्लैश फ्लड से प्रभावित लोगों की मदद के लिए राहत सामग्री लेकर जा रही पंजाब के मोहाली स्थित गैर-सरकारी संस्था की टीम को सोनौली सीमा पर रोक लिया गया। नेपाल प्रशासन ने सामग्री को सीमा पार ले जाने की अनुमति नहीं दी। संस्था के स्वर्णजीत सिंह के नेतृत्व में दो वाहनों में किराने का सामान, तिरपाल, मच्छरदानी सहित अन्य आवश्यक राहत सामग्री लेकर नेपाल के बाढ़ प्रभावित लोगों में वितरण के उद्देश्य से टीम रवाना हुई थी। टीम सोनौली सीमा के रास्ते नेपाल प्रवेश करना चाहती थी। संस्था की सदस्य दीपिका ने बताया कि नेपाल प्रशासन राहत सामग्री लेकर जाने की अनुमति नहीं दे रहा है, इसलिए टीम वापस जा रही है। यह भी पढ़ें- नेपाल की भीषण बाढ़ से बचे, अब टनल में फंसे...क्या बच पाएगी इनकी जान? संस्था ...