नेपाल प्रशासन ने एक और गैर-सरकारी संस्था की राहत सामग्री वापस किया
महाराजगंज, अगस्त 31 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नेपाल में आई फ्लैश फ्लड से प्रभावित लोगों की मदद के लिए हरियाणा की एक गैर-सरकारी संस्था की टीम रविवार को राहत सामग्री लेकर नेपाल जाने के लिए सोनौली पहुंची। लेकिन नेपाल प्रशासन ने सामग्री को सीमा पार ले जाने की अनुमति नहीं दी।बताया जा रहा है कि नेपाल में भन्सार (कस्टम ड्यूटी) प्रक्रिया के कारण राहत सामग्री ले जाने के लिए विशेष अनुमति आवश्यक है। केवल उन्हीं संस्थाओं को राहत सामग्री के साथ प्रवेश की अनुमति दी जा रही है, जिनके पास नेपाल गृह मंत्रालय का अनुमति पत्र है। हरियाणा के हेमानगर की संस्था के प्रतिनिधि अपनी टीम के साथ दवाइयां, मेडिकल किट सहित अन्य आवश्यक राहत सामग्री लेकर नेपाल के बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच वितरण के लिए रवाना हुए थे। यह भी पढ़ें- गंडक नदी बयां कर रही नेपाल में तबाह गृहस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.