नेपाल पीड़ितों के लिए ग्रीन माउंट की रैली, जुटाया अनुदान
दुमका, सितम्बर 2 -- दुमका, प्रतिनिधि। ग्रीन माउंट परिवार के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं बच्चों द्वारा मानवता की मिसाल पेश करते हुए एक विशाल रैली का आयोजन किया गया। यह रैली नेपाल में आई भीषण प्राकृतिक आपदा से पीड़ित लोगों की मदद के लिए अनुदान एकत्र करने के उद्देश्य से निकाली गई। रैली की शुरुआत एफएस टाटा शोरूम से हुई जो पूरे शहर का भ्रमण करते हुए मेन बाजार चौक तक पहुंची। इस दौरान परिवार के सदस्यों और बच्चों ने राह चलते लोगों, दुकानदारों और स्थानीय व्यवसायियों से आपदा पीड़ितों के लिए अनुदान एकत्र किया। लोगों ने भी इस नेक कार्य में दिल खोलकर सहयोग किया और मानवता का परिचय दिया। इस अवसर पर संस्था के सचिव डॉ. करुण कुमार राय ने अपने संबोधन में कहा कि समाज सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं है। संकट की घड़ी में एक-दूसरे का साथ देना ही सच्ची मानवता है। उन्होंने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.